Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवान्न अभियान में पुलिस से अभद्रता मामले में भाजपा विधायक अशोक डिंडा को न्यू मार्केट थाने से नोटिस, पूछताछ के लिए तलब

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आर.जी. कर मामले में पीड़िता के माता-पिता ने नौ अगस्त को सचिवालय अभियान का आह्वान किया था। यह प्रदर्शन गैर-राजनीतिक बताया गया था, लेकिन कार्यक्रम में भाजपा के कई शीर्ष नेता, जैसे विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, अशोक डिंडा और अग्निमित्रा पाल शामिल हुए।

12 Aug 2025

नवान्न अभियान में पुलिस से अभद्रता मामले में भाजपा विधायक अशोक डिंडा को न्यू मार्केट थाने से नोटिस, पूछताछ के लिए तलब

कोलकाता। सचिवालय अभियान के दौरान पुलिस से अभद्रता और मारपीट के मामले में भाजपा विधायक अशोक डिंडा को न्यू मार्केट थाने से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें 17 अगस्त को थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह मामला नौ अगस्त को हुए नवान्न अभियान से जुड़ा है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आर.जी. कर मामले में पीड़िता के माता-पिता ने नौ अगस्त को सचिवालय अभियान का आह्वान किया था। यह प्रदर्शन गैर-राजनीतिक बताया गया था, लेकिन कार्यक्रम में भाजपा के कई शीर्ष नेता, जैसे विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, अशोक डिंडा और अग्निमित्रा पाल शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीखी नारेबाजी हुई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगे पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप लगा। पुलिस का दावा है कि इस दौरान तीन कॉन्स्टेबल घायल हुए और एक आईपीएस अधिकारी के साथ भी मारपीट की गई।

इसी घटना के आधार पर दर्ज एफआईआर के तहत अशोक डिंडा को नोटिस जारी किया गया है।

उधर, इस प्रदर्शन के दौरान पीड़िता की मां अभया की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि पार्क स्ट्रीट पर पुलिस कार्रवाई के दौरान लाठी लगने से उनके सिर में चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अभया मंच के सदस्यों ने इस घटना के लिए केवल पुलिस को ही नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को भी जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि शुभेंदु अधिकारी पीड़िता के माता-पिता को आंदोलन में लेकर आए थे, इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवान्न अभियान में पुलिस से अभद्रता मामले में भाजपा विधायक अश
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आर.जी. कर मामले में पीड़िता के माता-पिता ने नौ अगस्त को सचिवालय अभियान का आह्वान किया था। यह प्रदर्शन गैर-राजनीतिक बताया गया थ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News